प्रिय बंधुवर,
इस वेबसाइट को बनाने में हमारा प्रथम उद्देश्य सभी मीना परिवारों को एकजुट करना है। हमारी सोच यह है के हम सभी को एकजुट करे और हर समस्या का हल निकाल पाने की क्षमता रखने वाला एक ऐसा समाज बनाये, जो सबसे विकसित हो! और इस कार्य को करने के लिए हमारा एकजुट होना बहुत ज़रूरी है!जैसे -जैसे बंधु जुड़ रहे हैं ,नयी-नयी योजनाये एवं नए सुविचार मिल रहे हैं! आगे आने वाले कुछ ही समय में "मीना समाज " एक ऐसा आदर्श मंच होगा-'आपके अपनों का,आपके सपनो का'! अंत में मैं सभी मीना समाज के लोगों का इस मिशन में समर्थन का अनुरोध करता हूं. इस प्रकार हम फिर से एक "आदर्श मीना समाज " का निर्माण कर सकते हैं और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये एक वरदान होगा और सभी की याद होगी!आप सभी सहयोगियों के प्रति हम ह्रदय से आभारी हैं!
[ अध्यक्ष ]
अखिल भारतीय श्री मीना सामाजिक
एवं शैक्षणिक समिति,कोटा



